Bokaro News: आसमान छूती महंगाई बारिश से बिगड़ा हरी सब्जियों का स्वाद, जेब पर भारी पड़ रहा प्याज
बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: लगातार हो रही बारिश का असर अब आम लोगों की रसोई पर साफ दिखाई देने लगा है। जिले में प्याज व कई हरी सब्जियों के दाम बढ़ने से घरेलू बजट गड़बड़ा गया है। बाजार में सब्जियों की कीमत बढ़ने के कारण खरीदार जरूरत भर की ही खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, कुछ सब्जियों के दाम स्थिर रहने से लोगों को थोड़ी राहत भी मिल रही है। सब्जी विक्रेता पप्पू ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में सब्जियां खराब हो गई हैं। इससे मंडी में आवक कम हुई है व कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। उनका कहना है कि यदि मौसम जल्द सामान्य नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में दाम और बढ़ सकते हैं। ग्राहक रेखा देवी ने बताया कि पहले एक साथ सप्ताह भर की सब्जियां खरीद लेती थीं, लेकिन अब महंगाई के कारण जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करनी पड़ रही है। वहीं, ग्राहक रूपेश मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.