बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: पांकी विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता शनिवार को जरीडीह प्रखंड के चिलगड्डा स्थित आशा विहार पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में अस्पताल की ओर से गरीबों और आम लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपने कमर और कंधे में हो रहे दर्द का भी उपचार कराया। चिकित्सकीय टीम ने आवश्यक जांच के बाद उनकी समस्या के अनुरूप उपचार किया। उपचार के बाद विधायक ने राहत महसूस की और अस्पताल की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि शरीर के किसी भी हिस्से में लगातार दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने से बीमारी का उचित निदान संभव है। उन्होंने मरीजों के प्रति चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के व्यवहार की भी प्रशंसा की। मौके पर नंदलाल गोप, डॉ. पवन कुमार सिन्हा, जब्बार अंसारी, नरेश...