Bokaro News: आशा-लता विकलांग विकास केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की प्रतिभा ने जीता दिल
बोकारो, अगस्त 5 -- Bokaro News: सेक्टर-5 स्थित आशा-लता विकलांग विकास केंद्र में बुधवार को विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी के पूर्व जिला गवर्नर एवं क्वालिटी पॉलीकेम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक महेश केजरीवाल तथा विशिष्ट अतिथि अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित रैप-टाइट इंक के अध्यक्ष सुनील डागा थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने केंद्र की विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को स्नेहपूर्वक मिठाइयां भी खिलाईं। मुख्य अतिथि महेश केजरीवाल ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। आशा-लता केंद्र को लगातार सहयोग प्रदान करने के लिए सुनील डागा का विशेष सम्मान किया गया। विद्यार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.