Bokaro News: आवास योजना में धांधली का आरोप लगा बारपोखर की महिलाओं ने किया प्रदर्शन
बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: चास प्रखंड की बारपोखर पंचायत की महिलाओं ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के समीप आवास योजना में धांधली और अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने जरूरतमंद परिवारों को योजना के लाभ से वंचित करने और संपन्न लोगों को आवास का लाभ देने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय के गेट के समीप अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने आवास योजना से संबंधित पदाधिकारी से बातचीत कर पूछा कि पात्र होने के बावजूद उन्हें योजना का लाभ क्यों नहीं मिला और चयनित सूची से उनका नाम किस आधार पर हटाया गया। महिलाओं ने पूरे मामले की जांच कर पात्र लाभुकों को योजना का लाभ देने की मांग की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि आवास योजना में कथित अनियमितता को लेकर कई बार बोकारो के उपायुक्त को भी जानकारी दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.