बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: सेक्टर-12 आवास बचाओ संघर्ष समिति के साथ बीएसएल प्रबंधन की सकारात्मक वार्ता हुई। इस वार्ता का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि एंजेल सिंह ,मनोज सिंह ,रामबाबू व बीएसएल प्रबंधन की ओर से नगर सेवा के सीजीएम कुंदन कुमार के द्वारा किया गया। वार्ता के दौरान सेक्टर-12 के आवासों की समस्याओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बीएसएल प्रबंधन द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए एक माह के बाद रिपेयरिंग कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। क्षेत्रवासियों के हित में यह वार्ता एक महत्वपूर्ण व सकारात्मक कदम है। आवास बचाओ संघर्ष समिति आगे भी क्षेत्रवासियों के अधिकार व समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...