बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: आर्ट ऑफ लिविंग बोकारो इकाई की ओर से श्रावण मास के पावन अवसर पर सेक्टर-1सी स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में महारुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया गया। बेंगलुरु आश्रम से पहुंचे स्वामी अरुण हेडोले व वैदिक मंत्रों के ज्ञाता पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में आर्ट ऑफ लिविंग के अनुयायी मौजूद रहे। स्वामी अरुण हेडोले ने कहा कि महारुद्राभिषेक से नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती हैं व घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। कोऑर्डिनेटर संध्या सिन्हा ने कहा कि पूजा-अर्चना से मन शांत व एकाग्रचित्त होता है। सियाराम शरण व इंदु अग्रवाल ने भजनों की प्रस्तुति देकर अनुयायियों को भक्ति में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामनारा...