Bokaro News: आरवाईए की बैठक में आंदोलन तेज करने का निर्णय
बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की बैठक मंगलवार को ममता देवी की अध्यक्षता में कसमार में हुई। भाकपा माले के प्रखंड सचिव शकूर अंसारी की मौजूदगी में युवाओं, मजदूरों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान शकूर अंसारी ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने, कथित वोट चोरी और गुजरात में प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को उठाया। वहीं, आरवाईए के प्रखंड सचिव कौशल कुमार ने छह लेन सड़क निर्माण कंपनी से जुड़े मजदूरों और स्थानीय लोगों के मुद्दों पर संघर्ष करने की बात कही। ममता देवी ने क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की जरूरत बताई। बैठक में सदस्यता अभियान चलाने और प्रखंड सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी। मौके पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.