बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित एलीट ग्रुप टी-20 आरबी गिरी ट्रॉफी टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को सेक्टर-4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन मैच में स्टार क्रिकेट एकेडमी ने वाईएससीसी जूनियर को 29 रनों से हराया। दूसरे मुकाबले में इलेवन स्टार क्लब जूनियर ने बोकारो प्रोग्रेसिव क्रिकेट क्लब को दो विकेट से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। पहले मैच में स्टार क्रिकेट एकेडमी ने नौ विकेट पर 182 रन बनाए। अविनाश मेहता ने 57 और राजू कुमार ने 54 रनों की पारी खेली। जवाब में वाईएससीसी जूनियर की टीम पांच विकेट पर 153 रन ही बना सकी। हिमांशु यादव ने नाबाद 85 रन बनाए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए राजू कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें बीडीसीए अध्यक्ष पीएन सिंह ने सम्मानित किया। ...