बोकारो, अक्टूबर 7 -- Bokaro News: नावाडीह प्रखण्ड अंतर्गत ऊपरघाट स्थित बरई पंचायत में पलाश की ओर से आईएफसी अंतर्गत बरई पंचायत में ललिता देवी की आम बागवानी योजना में गेंदा फूल की खेती कर आमदनी ओर आजीविका बढ़ाने के उपाय किए गए हैं। नावाडीह ब्लॉक रिसोर्स पर्सन लाइवलीहुड़ दीपू अग्रवाल ने कहा की गेंदा फूल की खेती में प्रति बीघा लगभग 10 हजार की शुरुआती लागत आती है, और रोपाई के 60-70 दिनों में फूल आने लगते हैं।

फूलों के उत्पादन में वृद्धि पौधे की मुख्य शाखा या ऊपरी हिस्से की एक महीने की अवस्था में छटाई करने से अधिक शाखाएं निकलती हैं और फूलों का उत्पादन बढ़ता है। त्योहारों, शादियों और पूजा-पाठ के कारण स्थानीय बाजारों, मंदिरों या फूल विक्रेताओं के साथ सीधा संपर्क बनाकर लगातार आय सुनिश्चित की जा सकती है। पलाश की ओर से आईएफसी अंतर्गत गेंदा फूल की खे...