बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल ने खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन व विभिन्न खेल गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए इस वर्ष ओलंपियाड डिवीजन कप अपने नाम किया। मंडल स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धियों व खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी प्रदान की जाती है। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने ट्रॉफी आद्रा मंडल के स्पोर्ट्स ऑफिसर सचिन्द्र वर्मा को प्रदान की। लगभग चार वर्ष पूर्व आद्रा मंडल को यह ट्रॉफी संयुक्त रूप से मिली थी, लेकिन इस वर्ष पहली बार मंडल ने इसे एकल रूप से हासिल किया है। इस उपलब्धि पर स्पोर्ट्स ऑफिसर सचिन्द्र वर्मा ने सेरसा के जनरल सेक्रेटरी अशोक यादव, पूरी खेल टीम, मंडल के सभी सचिवों, खिलाड़ियों व खेलकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान खिलाड़ियों, खेल अधिक...