Bokaro News: आदिवासी परिवार के महिला पुरुष को घर में घुसकर अधमरा किया
बोकारो, सितम्बर 22 -- Bokaro News: हरला थाना क्षेत्र में बीएसएल के गेट नंबर तीन से सटी जोशी कॉलोनी में शनिवार देर रात एक जनजातीय परिवार के घर में घुसकर तीन सदस्यों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित राम बोदरा का आरोप है कि करीब 50 की संख्या में लोग दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। इनमें कुछ पड़ोसी भी शामिल थे। आरोप है कि कई लोगों के हाथ में लाठी-डंडे व अन्य हथियार थे। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की गई और परिवार के सदस्यों के बेहोश होने तक मारपीट की गई। राम बोदरा के अनुसार घटना के समय वह अपनी पत्नी और बुजुर्ग मां नीलमणि देवी के साथ घर में सो रहे थे। मारपीट में नीलमणि देवी का हाथ टूट गया, जबकि राम बोदरा और उनकी पत्नी को भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी संजय सिंह, रोहित, रितु और सेक्टर-9 निवासी अप्पू सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.