बोकारो, अगस्त 3 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। आदर्श विद्या मंदिर में विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार ने स्वागत करते हुए विद्यालय के उन तमाम बच्चों को बधाई दी, जिन्होने इस वर्ष नीट, आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश लिया व सीए की डिग्री हासिल की। उन्होंने कहा विद्यालय के प्रतिभावान बच्चे आज भी विद्यालय के नाम को अपनी प्रतिभा से आगे बढ़ा रहें है I इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सभापति अनिल गोयल ने समाज के बुजुर्गों का आभार व्यक्त किया। जिन्होनें 56 साल पहले इस विद्यालय की नीव रखी और यह विद्यालय मारवाड़ी समाज के गर्व और स्मरण का प्रतीक है I समाज सेवी नेतरामजी गर्ग व गोपाल मुरारका ने कहा 56 साल पहले जो पौधरोपण किया गया था वह आ...