बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। विभिन्न थानों में दर्ज आठ संगीन आपराधिक मामलों में चार्जशीटेड राजू दुबे उर्फ राजेंद्र दुबे पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसा है। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा ने उसे 15 माह तक प्रतिदिन हरला थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया है। आदेश के अनुपालन के लिए गुरुवार को इसकी प्रति एसपी नाथू सिंह मीणा और हरला इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम को भेज दी गई। प्रशासन ने जिला बदर करने के बजाय उसे अपनी गतिविधियों में सुधार का एक मौका दिया है। आदेश के अनुसार, उसे 29 अक्टूबर 2026 से 27 जनवरी 2028 तक थाने में प्रतिदिन हाजिरी लगानी होगी। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

आपराधिक मामलों का विवरण तीन थानों में आठ मामलों में चार्जशीट पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राज...