बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के चांदो पंचायत अंतर्गत मरफारिया टोला के ग्रामीण वर्षों से सड़क पर जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। बरसात शुरू होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन बाधित होने के साथ-साथ घरों में भी पानी घुसने लगता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और प्रखंड विकास पदाधिकारी को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Chandauli News: पानी निकासी न होने के कारण हाइवे पर जलभरावसड़क निर्माण कार्य ग्रामीणों के अनुसार करीब आठ वर्ष पूर्व एनएच-23 के दांतू से चलकरी तक सड़क निर्माण कार्य कराया गया था, लेकिन मरफारिया के पास एक हिस्से में निर्माण नहीं हो सका। बताया जाता है कि भूमि विवाद के कारण सड़क निर्माण कंपनी उस स्थल पर काम नहीं कर पाई। ...