Bokaro News: आठ वर्षों से जलजमाव की मार झेल रहे मरफारिया टोला के ग्रामीण, सड़क निर्माण अधूरा रहने से बढ़ी परेशानी
बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: पेटरवार, रुस्तम अंसारी। पेटरवार प्रखंड की चांदो पंचायत अंतर्गत मरफारिया टोला के ग्रामीण वर्षों से सड़क पर जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब सड़क पर जमा पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार करीब आठ वर्ष पूर्व एनएच-23 के दांतू से चलकरी तक सड़क निर्माण कार्य क्लासिक सड़क निर्माण कंपनी द्वारा कराया गया था। हालांकि मरफारिया के पास करीब आधा किलोमीटर हिस्से में सड़क का निर्माण नहीं हो सका। कंपनी ने उस समय जमीन संबंधी विवाद और रैयतों के विरोध को निर्माण कार्य में बाधा बताया था। इसके बाद यह हिस्सा गड्ढे में तब्दील हो गया और बरसात में यहां पानी जमा होने लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.