बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: गोमिया प्रतिनिधि राष्ट्रीय वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन का आठ माह से भुगतान नहीं होने पर भाकपा माले ने नाराजगी जताते हुए अविलंब राशि जारी करने की मांग की है। बुधवार को साडम पश्चिमी पंचायत की मुखिया सह भाकपा माले की महिला नेत्री शोभा देवी और पार्टी के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार से पेंशनधारियों को जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Gridih News: छह माह से पेंशन बंद, दुर्गापूजा पर भी लाभुक परेशानपेंशन भुगतान में देरी से लाभुक परेशान मुखिया शोभा देवी ने कहा कि आठ माह बीत जाने के बावजूद वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन का भुगतान नहीं होने से लाभुकों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कई बुजुर्ग और विधवा महिलाएं दवा, इलाज तथा रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पेंशन की राशि प...