बोकारो, अगस्त 25 -- Bokaro News: कसमार थाना क्षेत्र की गर्री पंचायत के तेलमुंगा में सोमवार सुबह कब्रिस्तान के समीप नाले से एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान तेलमुंगा निवासी मगदीश घांसी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मगदीश घांसी 16 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे घर से पैदल निकले थे। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के साथ चलने-फिरने में भी परेशानी थी। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह नाले में शव मिलने की जानकारी पर पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे। पहचान के बाद कसमार थाना को सूचना दी गई। थाना प्रभारी कुंदन कुमार पुलिस बल क...