बोकारो, नवम्बर 1 -- Bokaro News: रविवार को होने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 के शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोकारो के 72 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। चास अनुमंडल में अनुमंडल दंडाधिकारी प्रांजल ढांडा द्वारा जारी आदेश के अनुसार निषेधाज्ञा 1 नवंबर को सुबह 7 बजे से परीक्षा की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ पर रोक लगाने के लिए चास व बेरमो (तेनुघाट) अनुमंडल के सभी परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: जेटेट परीक्षा आज, लोहरदगा में 27 केंद्रों पर 13 हजार से अधिक ...