बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो शहर के सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार को निकलने वाली प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को नवयौवन दर्शन के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। फूल-मालाओं से सुसज्जित भगवान की आकर्षक प्रतिमाओं ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कल सेवा समिति के सांस्कृतिक सचिव लंबोदर उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को दोपहर एक बजे के बाद रथयात्रा मंदिर परिसर से निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रातू पैलेस में नेत्रदान अनुष्ठान संपन्न, रथयात्रा आज रथ यात्रा की प्रक्रिया रथयात्रा से पूर्व सुबह 11 बजे पाहंडी विधि के तहत भगवान बलभद्र, देव...