बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: गोमिया। इंडियन एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड, ओरिकल की ओर से 20 अगस्त को पाइपलाइन मरम्मत कार्य के कारण 7 घंटे तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी के फैसिलिटी मैनेजमेंट लीड प्रदीप भट्टाचार्य द्वारा सर्कल ऑफिसर, गोमिया को दिये गये पत्र में बताया गया है कि फैक्ट्री, हाउसिंग कॉलोनी और कम्युनिटी एरिया में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी। जलापूर्ति बाधित रहने का कारण फिल्टर स्टेशन-पंप हाउस में क्षतिग्रस्त 12 इंच की सीआइ मेन वाटर हेडर लाइन को बदला जाना है। कंपनी ने निवासियों से अपील की है कि वे जलापूर्ति बाधित होने से पहले पानी का समुचित भंडारण कर लिया जाय।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...