बोकारो, सितम्बर 24 -- Bokaro News: प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेंक में गुरुवार को पेंक आजीविका महिला संगठन स्वावालम्बी सहकारी समिति लिमिटेड वार्षिक आम सह वर्षगांठ का जिप सदस्य कुमारी खुशबू, पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, पंसस नवीन सोरेन, बीआरपी गीता देवी, सादिया अंजुम आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। संकुल अध्यक्ष गीता देवी ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। जिप सदस्य ने कहा कि आजीविका दीदियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में इनकी अहम भूमिका है। थाना प्रभारी ने कहा कि महिलाएं अब सखी मंडल में जुड़ कर अपनी एकजुटता का परिचय दे रही हैं। अब महिलाएं अपने हुनर के अनुसार स्वरोजगार कर घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाते हुए गरीबी को हटाने का काम कर रही हैं। सरकार महिलाओं के उत्थान हेतु क...