बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: फुसरो नगर आजसू पार्टी की बैठक मकोली स्थित सांसद आवासीय कार्यालय में की गई। अध्यक्षता महेश देशमुख ने की। बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो शामिल हुए। संगीता देवी को अध्यक्ष और डॉ प्रियंका कुमारी महतो को सचिव बनाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज सभी पार्टियां महिला सशक्तीकरण की बात करती हैं जबकि महिलाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पंचायत चुनाव और नगर चुनाव में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण कर महिलाओं को पुरुषों के समान लाकर खड़ा किया था। आज महिला एचएसजी ग्रुप भी सुदेश महतो और आजसू पार्टी की देन है। कहा कि आने वाले 4 जुलाई को रांची में में राज्य महिला अधिवेशन होने जा रहा है जिसमें फुसरो नगर से महिला अध्यक्ष संगीता देवी और सचिव डॉ प्रियंका कुमारी के नेतृत्व सैकड़ों महिलाएं भाग लेंगी...