Bokaro News: आग से बचाव को किया गया जागरूक
बोकारो, अगस्त 30 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। चंद्रपुरा बाजार में सीआईएसएफ फायर विंग ने जागरूकता अभियान चलाया तथा इससे बचाव की जानकारी दी। दिपावली पर्व के दौरान बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थान पर होनेवाली अग्नि दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इसका आयोजन किया गया। फायर विंग के डिप्टी कमांडेंट कैलाश यादव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में फायर विंग के होम इंस्पेक्टर (अग्नि) सुधीर कुमार, आरके सिंह, आरआर प्रसाद व हिमांग्श पोकोंग ने यहां उपस्थित सभी को अग्नि के प्रकार, दुर्घटनाओं से बचाव, आग के प्रकार व उसे बुझाने की विधियों को विस्तार से बताया। दिपावली के दौरान पटाखा फोड़ने के दौरान होनेवाली सावधानियों से अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सीआईएसएफ ने चलाया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.