Bokaro News: आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों के बकाया वेतन भुगतान की मांग
बोकारो, अक्टूबर 10 -- Bokaro News: बोकारो जिले के सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चास, अनुमंडलीय अस्पताल चास और अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की बैठक बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) कार्यालय में रोशनी की अध्यक्षता में हुई। कर्मचारियों के दो माह से लंबित वेतन सहित सभी संवैधानिक देय राशि का भुगतान विभागीय स्तर से कराने की मांग की गई। महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा वर्तमान में कमांडो इंडिया सिक्योरिटी फोर्स और जी अलर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कर्मचारियों के वेतन का भुगतान किया जा रहा है, लेकिन न्यूनतम मजदूरी, पीएफ और ईएसआई सहित कई वैधानिक सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं, पूर्ववर्ती कंपनी राइडर सर्विस सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के समय का वेतन और अन्य देय राशि करीब आठ वर्षों से लंबित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.