Bokaro News: आईईएल में कार व बाइक में जोरदार टक्कर, शिक्षक गंभीर
बोकारो, नवम्बर 21 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। आईईएल थाना क्षेत्र के गोमिया बीडीओ रोड में शुक्रवार को कार और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक विनोद रजक (43 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगने से काफी रक्तस्राव हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। घायल विनोद रजक हजारी पंचायत के हजारी बस्ती निवासी मोती रजक के पुत्र हैं। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांध में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वह अपनी स्प्लेंडर बाइक से गोमिया स्थित बीआरसी कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान बीडीओ रोड स्थित राजाराम होटल के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और बाइक दोनों बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.