बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा शिक्षक दिवस के दिन लोक भवन रांची के सामने प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने तथा विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को आरपीएस इंटर कालेज चंद्रपुरा में मोर्चा के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा कालेज का पठन पाठन पूरी तरह से ठप रहा। इस आंदोलन को सफल बनाने में प्राचार्य संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो अनिल कुमार यादव, बद्रीनाथ, पीके ठाकुर, प्रमिला कुमारी, अक्षय कुमार पांडेय व सुमित कुमार सहित कई विद्यार्थी शामिल हुए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। शिक्षकों ने कहा कि सरकार को मोर्चा की मांगों पर गंभीरता दिखानी चाहिए। यह भी पढ़ें- राज्य के 1250 वित्त रहित संस्थाओं में रहा शैक्षणिक हड़ताल मुख्य मांगों में अनुदान के वृद्धि के संलेख को कैबिनेट म...