बोकारो, सितम्बर 23 -- Bokaro News: बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में कार्यरत रहे विस्थापित युवक सजल कुमार की पुनर्नियुक्ति का रास्ता आखिरकार खुल गया। चार माह तक कार्य करने के बाद उन्हें काम से हटा दिया गया था, जिसके विरोध में वह अपने परिवार के साथ टू-टैंक गार्डन में भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। मामले को लेकर बोकारो विधायक श्वेता सिंह की पहल पर बीएसएल प्रतिनिधि सुजीत राय एवं विस्थापित प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने बीजीएच प्रबंधन के साथ दो दौर की वार्ता की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद सजल कुमार और उनके परिवार ने आंदोलन तेज करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी, जिससे मामला चर्चा का विषय बन गया। आंदोलन की जानकारी मिलने पर विधायक श्वेता सिंह स्वयं समर्थकों के साथ बीजीएच पहुंचीं और प्रबंधन से वार्ता की। उन्होंने डीएमएस डॉ. विभूति भूषण करुणाम...