बोकारो, जुलाई 27 -- Bokaro News: कुशवाहा नगर विकास समिति की ओर से सोमवार को आयोजित असाढ़ पूर्णिमा सह नगर महोत्सव के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला समिति की संयोजक आशा सिंहा, सुलाबी देवी, उषा देवी, कालावती देवी, राम सुंदरी सिंहा, मायावती, गायत्री देवी एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव में गीत, समूह नृत्य, मेहंदी कला एवं व्यक्तित्व (भाषण) प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। गीत प्रतियोगिता में आकांक्षा, सरिता प्रसाद, कामिनी देवी, खुशबू कुमारी और इंदु कुमारी ने देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता तथा संस्कृति आधारित गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं समूह नृत्य प्रतियोगिता में आकांक्षा, दिव्यांश, निकिता कुमारी सहित अन्य प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं पर आधारित आकर्षक न...