Bokaro News: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या
बोकारो, नवम्बर 2 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। ललपनिया जगेश्वर सड़क मार्ग के डाकासाड़म मोड़ के पास सड़क किनारे मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति महेंद्र कुमार मंडल ने ही की थी। पुलिस के अनुसार, पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को लाल रंग के टाटा मैजिक वाहन में लादकर सुनसान सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि मृतका नीलू देवी 40 वर्ष ललपनिया ओपी क्षेत्र के चोरगांव निवासी महेंद्र कुमार मंडल की पत्नी थी। वह भगताईन का काम भी करती थी। शनिवार सुबह पुलिस को डाकासाड़म मोड़ के पास महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.