Bokaro News: अवैध लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, बंगाल भेजने की थी तैयारी
बोकारो, सितम्बर 19 -- Bokaro News: अंगवाली, प्रतिनिधि। पेटरवार वन क्षेत्र और बेरमो वन क्षेत्र की संयुक्त टीम ने अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी से लदे एक ट्रक संख्या जेएच19ए 1445 को जब्त किया है। हालांकि, वन विभाग की टीम को देखते ही तस्कर और मजदूर भागने में सफल रहे।
कार्रवाई का विवरण पेटरवार वन क्षेत्र के प्रभारी वनपाल जगदीश कुमार ने बताया कि दोपहर में गुप्त सूचना मिली थी कि अंगवाली क्षेत्र (दक्षिणी अंगवाली के कसराई बेड़ा टोला) के जंगलों से अवैध रूप से काटी गई लकड़ियों को ट्रक में लोड करके बंगाल भेजा जा रहा है। ये लकड़ियां बंगाल की सीमावर्ती आरा मिलों तक पहुंचाने की योजना थी। सूचना मिलते ही पेटरवार वन विभाग ने विशेष टीम का गठन किया। चूंकि यह क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.