Bokaro News: अलग-अलग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: गोमिया। गोमिया थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त और एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। गोमिया थाना कांड संख्या-133/19 के अग्रजमानिक अभियुक्त पेंक नारायणपुर के बालेश्वर हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे मामले में न्यायालय के मेंटेनेंस केस नंबर 26/2002 के वारंटी गोमिया के तुलबुल निवासी सुरेश प्रजापति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी दल में थाना प्रभारी सहित पुअनि अरूण कुमार व सअनि अखिलेश कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.