बोकारो, नवम्बर 27 -- Bokaro News: जरीडीह प्रखंड क्षेत्र के अराजू प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी के 14 सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया 21 दिसंबर को संपन्न करा ली जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही संभावित उम्मीदवारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 7 दिसंबर को अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 8 दिसंबर को नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं, 9 दिसंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। इसी दिन चुनाव मैदान में शेष उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन भी कर दिया जाएगा। इसके बाद 21 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतों की गिनती की जाएगी और...