Bokaro News: अय्यप्पा स्कूल में सीबीएसई का क्षमता निर्माण कार्यक्रम
बोकारो, नवम्बर 4 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ओर से पर्यावरण शिक्षा व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम (सीबीपी) आयोजित किया गया। इसमें 60 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्या पी. शैलजा जयकुमार, उप-प्रधानाचार्या राजलक्ष्मी व उप-प्रधानाचार्य सुरेश बाबू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीबीएसई के संसाधन व्यक्ति मनोज कुमार मिश्रा व पूजा सिंह ने शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण को दैनिक शिक्षण गतिविधियों से जोड़ने के तरीके बताए। प्रशिक्षण में कचरा पृथक्करण, जल संरक्षण, जैव विविधता, प्लास्टिक का कम उपयोग व रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय विद्यार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.