बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। माराफारी थाना क्षेत्र के झोपड़ी कॉलोनी में 24 वर्षीय अमित शर्मा की निर्मम हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के भाई जितेंद्र कुमार ने हत्याकांड में बड़े षड्यंत्र की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक से उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस जघन्य हत्याकांड में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने घटना के समय अमित के साथ मौजूद रहे कुछ लोगों की भूमिका की भी जांच करने की अपील की है। जितेंद्र कुमार के अनुसार, पुलिस ने नशे के लिए रुपये देने से इनकार करने पर हत्या किए जाने की आशंका के आधार पर भूरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। हालांकि, उन्हें संदेह है कि उनके भाई की हत्या के पीछे कई लोगों की संलिप्तता हो सकती है। उन...