बोकारो, सितम्बर 25 -- Bokaro News: कसमार। कसमार प्रखंड के दुर्गापुर निवासी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता अमरेश कुमार महतो को पार्टी ने लगातार दूसरी बार बोकारो जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

नए संगठनात्मक जिम्मेदारियां केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने बोकारो जिला कमेटी की नई सूची जारी की है। नई जिला कमेटी में अध्यक्ष अमरेश महतो के अलावा 52 अन्य कार्यकर्ताओं को अलग अलग संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं।

बधाइयों का सिलसिला दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना के बाद कसमार समेत जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। अमरेश महतो ने केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिला कमेटी के पुनर्गठन में दोबारा जिम्मेदारी मिलना उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि संगठन औ...