बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (विज्ञापन संख्या 06/2023) के अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम और मेधा सूची शीघ्र जारी करने की मांग की है। इस संबंध में अभ्यर्थियों ने शनिवार को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद से उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी से उत्पन्न अनिश्चितता से मंत्री को अवगत कराते हुए जल्द पहल करने की अपील की। अभ्यर्थियों ने बताया कि वर्ष 2018 से लंबित भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन समेत सभी आवश्यक चरण पूरे किए जा चुके हैं। इसके बावजूद अंतिम परिणाम और मेधा सूची प्रकाशित नहीं होने से अभ्यर्थियों ...