Bokaro News: अभावों में मनेगी वीबीजी रामजी कर्मियों की पूजा
बोकारो, अक्टूबर 16 -- Bokaro News: पिछले कई महीने से मानदेय नहीं मिलने से वीबीजी राम जी/मनरेगा में काम करने वाले कर्मी एवं मजदूर बेहाल हैं। उनकी दुर्गा पूजा अभाव के बीच मनेगी। कई बार प्रयास करने के बाद ही उनका भुगतान संभव नहीं हो पाया है। चंद्रपुरा प्रखंड में काम करने वाले इस विभाग के कर्मियों ने बताया 13 जुलाई के बाद से उनका भुगतान लंबित है। इसमें काम करने वाले मजदूर एवं वेंडरों को भी भुगतान नहीं हो पाया है। मजदूर रोजगार सेवकों के पास चक्कर लगा रहे हैं वहीं रोजगार सेवक प्रखंड कार्यालय और बीपीओ के पास। बताया गया है कि ट्रेजरी से समाधान नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण यह स्थिति बनी है। चंद्रपुरा में काम करने वाले मनरेगा कर्मियों, आपूर्ति कर्ताओं एवं मजदूरों ने जिला प्रशासन में तत्काल भुगतान की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.