Bokaro News: अभाअक महासभा की ओर से मना सावन महोत्सव
बोकारो, अगस्त 16 -- Bokaro News: जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। बेरमो प्रखंड के जरीडीह बाजार स्थित अग्रवाल भवन में अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा के तत्वाधान में सावन महोत्सव मनाया गया। सावन की हरियाली और उमंग से सजे आयोजन स्थल पर महिलाओं ने सावन गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति से समा बांध दिया। मनोरंजक खेल, प्रतियोगिताएं एवं अन्य आकर्षक गतिविधियां भी की गईं। महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन पर्व की शुभकामनाओं के साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया। आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नाथनगर में कलवार महिला जाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.