Bokaro News: अबिसशिविमं जरीडीह बाजार में विज्ञान प्रदर्शनी
बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: जरीडीह बाजार। अवध बिहारी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जरीडीह बाजार में गुरुवार को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। प्रबंधकारिणी समिति के सचिव समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने उद्घाटन किया। प्रभारी प्रधानाचार्य विज्ञान प्रमुख सुभाषचन्द्र झा ने बताया कि इस विज्ञान मेला में लगभग 90 बाल वैज्ञानिकों ने अपने प्रदर्शन के साथ अपनी सहभागिता दर्ज की। प्रदर्शन में भूकंप से बचने के उपाय तो किसी ने जल की उपलब्धता एवं इसी इसकी कमी सहित अन्य प्रतिभा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के बाल वैज्ञानिक ही कल के राष्ट्रीय भविष्य हैं। यहां प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया। सभी आचार्य व दीदीजी की सक्रिय सहभागिता रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.