बोकारो, नवम्बर 22 -- Bokaro News: चास वन रेंज के केटल वाचरों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक उमाकांत रजक से मुलाकात कर बकाया वेतन भुगतान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि करीब 30 वनकर्मियों एवं केटल वाचरों को अप्रैल 2026 से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट और भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रतिनिधिमंडल ने चास रेंज में पदस्थापित दो प्रभारी कर्मियों पर केटल वाचरों को परेशान और प्रताड़ित करने सहित कई गंभीर आरोप भी लगाए। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, बोकारो से बात की और समाधान करने का निर्देश दिया। मौके पर हेमंत महथा, गोपाल महतो, कृष्ण पद महतो, सुमन पांडेय और देवेंद्र नाथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...