बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: चंदनकियारी प्रखंड के दर्जनों सरकारी स्कूलों में राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना प्रभावित हो गई है। बताया जा रहा है कि अप्रैल 2026 से एमडीएम मद की राशि का आवंटन नहीं होने के कारण कई विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन बनना बंद हो गया है। इसका असर विद्यार्थियों की उपस्थिति पर भी पड़ रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति, सरस्वती वाहिनी संचालन समिति और शिक्षकों ने अब तक स्थानीय दुकानदारों से राशन, दाल, तेल व सब्जियां उधार लेकर किसी तरह व्यवस्था चलाने की कोशिश की। लेकिन बकाया बढ़ने के बाद दुकानदारों ने आगे उधार देने से मना कर दिया है। इससे शिक्षक एक ओर दुकानदारों के बकाये के दबाव में हैं, वहीं दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों के सवालों का सामना करना पड़ रहा है।

टिफिन या भूखे लौट ...