Bokaro News: अपर समाहर्ता ने बेरमो एसडीओ का लिया प्रभार
बोकारो, नवम्बर 21 -- Bokaro News: तेनुघाट, प्रतिनिधि। शुक्रवार को बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी का प्रभार बोकारो के अपर समाहर्ता सुनील चंद्रा ने ग्रहण किया। दोपहर में तेनुघाट स्थित अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर उन्होंने पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और कार्यों की जानकारी ली। प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार संतोष महतो, जरीडीह अंचल अधिकारी प्रणव रितु राज, उपकोषागर पदाधिकारी राहुल कुजूर व निबंधन सह विवाह पदाधिकारी रितु रंजन सहित अनुमंडल कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद थे। मालूम हो कि बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार की भ्रष्टाचार के मामले में गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद से यहां पर यह पद रिक्त हो गया था। यह भी पढ़ें- Bokaro News: रिम्स जमीन घोटाले में गिरफ्तार राहुल चौबे के घर ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.