Bokaro News: अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, दुर्गापूजा में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में सितंबर माह के अपराधों, लंबित मामलों, यातायात व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान जिले में सितंबर में 270 नए कांड दर्ज होने के मुकाबले 405 कांडों का निष्पादन किया गया। एसपी ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और आम जनता की शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। समीक्षा में बताया गया कि पुलिस ने 243 गैर-जमानती वारंट और कुर्की के 14 मामलों का निष्पादन किया। वहीं, 920 पासपोर्ट सत्यापन तथा चरित्र सत्यापन से जुड़े 16,327 मामलों का निष्पादन किया गया। बोकारो न्यायालय ने विभिन्न अपराधों के 12 मामलों में 18 अपराधियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। 1499 शिकायतों का निष्पादन यह भी पढ़ें- Sa...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.