बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: पेटरवार। गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या 34 के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ अनुमंडल कार्यालय बेरमो तेनुघाट में 7 अगस्त को दिन के साढ़े ग्यारह बजे से निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बोकारो के अपर समाहर्ता सुनील चंद्रा की अध्यक्षता में की जाएगी। उक्त जानकारी पेटरवार के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम ने दी। बताया कि इस बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष व सचिव को आमंत्रित की गयी है। उक्त बैठक मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंधित है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मतदाता सूची प्रारूप के प्रदर्शन में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी, पेटरवार के 73 बूथों पर चला सत्यापन अभियान यह भी पढ़ें- मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, बोकारो जिले में 2.44 लाख मतदाता मृत, गायब या स्थान...