Bokaro News: अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो में एक ही दिन चार जटिल ऑपरेशन
बोकारो, नवम्बर 4 -- Bokaro News: अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो ने चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में एक ही दिन में चार जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। इससे अब क्षेत्र के मरीजों को कई गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन के लिए बोकारो, धनबाद और रांची जैसे शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन तथा अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ अनीता मुर्मू की अध्यक्षता में इन ऑपरेशनों को अंजाम दिया गया। सर्जरी करने वाली टीम में जनरल सर्जन डॉ निशांत कुमार, एनेस्थेटिस्ट डॉ जितेंद्र कुमार और ओटी असिस्टेंट सुनीता कुमारी शामिल थीं। अस्पताल में 63 वर्षीय अनीता देवी के पित्ताशय में मवाद और गंभीर संक्रमण होने पर लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी की गई। वहीं 53 वर्षीय चिंता देवी पिछले दो वर्षों से पेट दर्द से परेशान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.