बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार -तेनु मुख्य पथ पर ओरदाना पंचायत के चीनी बस्ती टर्निंग प्वाइंट पर  फ्लाई ऐश से लदा बलकर वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। इस घटना में वाहन का चलाक बाल -बाल बच गया। यह घटना रविवार की रात्रि करीब नौ बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलकर वाहन संख्या (जे एच 10 सी टी 5733) ललपनिया स्थित पॉवर प्लांट से फ्लाइ ऐश लौड कर बालीडीह जा रहा था। इसी क्रम में पेटरवार थाना क्षेत्र के पेटरवार -तेनु मुख्य पथ पर चीनी बस्ती टर्निंग प्वाइंट पर पलटी हो गई। जिसमें चालक बाल बाल बच निकला। वाहन को आंशिक क्षति हुई है। बताया गया कि वाहन का मालिक पुटकी धनबाद का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...