Bokaro News: अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल
बोकारो, जुलाई 14 -- Bokaro News: पेटरवार। पेटरवार- तेनु पथ पर चक्षु चिकित्सालय के निकट बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार की शाम 4 :00 बजे की है। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार पेटरवार के खत्री मोहल्ला निवासी पवन मुंडा (21 वर्ष) ओरदाना स्थित खुटा बाबा मंदिर से बाइक पर सवार होकर लहेरिया स्टाइल पर बाइक चलाते हुए अपने घर खत्री मोहल्ला लौट रहा था, तभी चक्षु चिकित्सालय के पास उसने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.