Bokaro News: अनमैप्ड व विसंगति वाले मतदाताओं को नोटिस जारी, 24 अगस्त से होगी सुनवाई
बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीडीह प्रखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अनमैप्ड एवं विसंगति वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बेरमो विधानसभा क्षेत्र में 24 अगस्त से इन मामलों की सुनवाई प्रारंभ होगी। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज ने बताया कि सुनवाई के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, श्रम अधीक्षक तथा अंचल अधिकारी को नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि जरीडीह प्रखंड के 110 मतदान केंद्रों से संबंधित लगभग 3,100 अनमैप्ड एवं विसंगति वाले मामलों में नोटिस जारी किए गए हैं। सुनवाई के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 13 प्रकार के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एसआईआर : नोटिस वितरण शुरू, 24 अगस्त से 44 कोर्ट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.