Bokaro News: अनमेल एसआईआर दस्तावेज को लेकर सभा
बोकारो, सितम्बर 24 -- Bokaro News: अंगवाली। एसआईआर को लेकर अनेकों मतदाताओं के अनमेल डॉक्यूमेंट के कारण त्रुटियों में सुधार के लिए प्रखंड कार्यालय द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो की उपस्थिति में बेरमो विस अंतर्गत अंगवाली दक्षिणी की झोपरोटांड़ स्थित पंचायत सचिवालय में आयोजन हुआ। दिनभर वर्षा होते रहने पर बेहरागोड़ा व गाभरमोचरो टोला स्थित दो बूथों के बहुत कम लोग उपस्थित हो सके। दूसरे दिन शुक्रवार को भी आयोजन होना है, जिसमें तीन बूथों की समस्या निपटाना है। आयोजन में बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, मुखिया, पंसस, रोजगार सेवक, लैब-तकनीशियन सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.