Bokaro News: अनपति में मना दीपोत्सव व छठ महोत्सव
बोकारो, नवम्बर 6 -- Bokaro News: फुसरो। अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फुसरो में शुक्रवार को 'कबाड़ से जुगाड़', दीपोत्सव और छठ महोत्सव पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। उपाध्यक्ष रामनरेश द्विवेदी, सचिव अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य सुधीर कुमार सिंह और अभिभावक प्रतिनिधि रीमा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। कक्षा अष्टम से दशम तक की छात्राओं ने छठ पूजा उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय परिसर में ही एक कृत्रिम तालाब का सुंदर नमूना तैयार कर उसमें जल भरा गया। इसके बाद छात्राओं और दीदी जी (शिक्षिकाओं) ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोकगीतों के साथ अगाध श्रद्धा से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। कक्षा प्रथम से पंचम तक के भैया-बहनों के लिए विशेष दीपोत्सव का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीपीएस में दीपावली व छठ की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.